Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People distressed intermittent power outages amidst heat

Mathura News: उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली से लोग बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
People distressed intermittent power outages amidst heat
मथुरा। बारिश के बाद बढ़ी उमस के बीच शनिवार रात से शुरू हुई बिजली की आंख-मिचौली ने शहरवासियों का चैन छीन लिया। रविवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बिजली कटौती होती रही। लगातार बाधित आपूर्ति के कारण लोगों को भीषण उमस में पसीना बहाना पड़ा। घरों में पंखे, कूलर और एसी बंद होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के होलीगेट, विकास बाजार, विश्रामघाट, स्वामी घाट, सतघड़ा, औरंगाबाद, दामोदरपुरा, चंदनवन, मोतीकुंज, नबादा, जयगुरुदेव, एटीवी कॉलोनी, कदंब विहार, रांची बांगर, टाउनशिप, नरसी पुरम, इंदुपुरम आदि इलाकों में बार-बार बिजली ट्रिप होने और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का भी खतरा बना रहा, जबकि ग्राहकों को भी गर्मी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के कारण अधिकांश लोग घरों में थे, लेकिन लगातार बिजली आने-जाने से उन्हें राहत नहीं मिल सकी। इनवर्टर भी बार-बार डिस्चार्ज हो गए, जिससे कई परिवारों को घंटों बिना बिजली के रहना पड़ा। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, क्योंकि बिजली नहीं होने से कई स्थानों पर मोटर नहीं चल सकीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में बिजली व्यवस्था और अधिक खराब हो जाती है। हल्की बारिश या फॉल्ट होने पर घंटों आपूर्ति बाधित रहती है, जबकि उमस के मौसम में बिजली की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से फॉल्टों का शीघ्र निस्तारण कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को गर्मी और उमस के बीच राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed