फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People can become victims of anxiety due to lack of sleep

Mathura News: नींद पूरी न लेने से लोग हो सकते हैं एंग्जाइटी के शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
People can become victims of anxiety due to lack of sleep
मथुरा। नींद पूरी न लेने और तनावपूर्ण जीवन शैली के कारण लोग एंग्जाइटी (चिंता विकार) के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में इसका इलाज कराने और परामर्श लेने के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके लिए राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधीकरण ने टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर कॉल कर भी काउंसिलिंग की सेवा दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के साइक्रेटिक सोशल वर्कर डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल में उपचार के लिए एंग्जाइटी और सिर दर्द के मरीज ज्यादा आने लगे हैं। प्रतिदिन लगभग 15 मरीज सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां सिर्फ दवाएं और काउंसिलिग की जाती है। ज्यादा मानसिक बीमार होने की स्थिति में उन्हें आगरा स्थित अस्पताल भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक ने बताया कि सामाजिक, मानसिक और शारीरिक कारणों से एंग्जाइटी के शिकार लोग हो रहे हैं। तनावपूर्ण जीवन शैली में आ रहे बदलाव, बेतरतीब रहन-सहन, अनियमित भोजन, पूरी नींद न लेना, मोबाइल के गैजेट्स का लंबे समय से तक गलत प्रयोग, एकल परिवार एवं विषम परिस्थिति में सामंजस्य न बना पाने के कारण एंग्जाइटी की समस्या और मानसिक बीमारी हो जाती है। यह न सिर्फ कम पढ़े लिखे लोगों में बल्कि शिक्षित लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि इस बीमारी से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। इसके अलावा स्वस्थ जीवन शैली, नींद पूरी लेना, पौष्टिक भोजन के साथ अपने को व्यस्त रखना चाहिए। जीवन में इन सभी बातों का ख्याल रखकर ही एंग्जाइटी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed