फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People are not vacating their houses due to fear of theft

Mathura News: चोरी के डर से खाली नहीं कर रहे मकान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
People are not vacating their houses due to fear of theft
मथुरा। चोरी के डर से मकान छोड़कर नहीं जा रहे लोग। - फोटो : mathura
मथुरा। यमुना में आई बाढ़ का डर है, लेकिन घरों को खाली करने से भी लोग कतरा रहे हैं। इसकी वजह घरों में हो रहीं चोरियां हैं। जयसिंहपुरा की गणेश वाटिका काॅलोनी में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। बाढ़ से बचने के लिए लोगों ने गेट के सामने अस्थायी सीमेंट की दीवार बना ली है, लेकिन वे अपने घरों को छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं। लोगों का कहना है कि अगर घर छोड़ा तो उसमें चोरी हो जाएगी। पिछले 2 दिन से कई घरों के ताले टूट चुके हैं।
विज्ञापन


एक तरफ बाढ़ का खतरा है तो दूसरी ओर घर में रखा सामान चोरी हो जाने की डर। इस वजह से तमाम लोग बाढ़ ग्रसित एरिया में रहने को मजबूर हैं। हालांकि प्रशासन उन्हें राहत शिविर में जाने की अपील कर रहा है, लेकिन वे कहते हैं कि अगर चोरी की गारंटी लें तो वे घर को छोड़ सकते हैं। शिविर कैंप में रहने वाली विमला बताती हैं कि उनका घर पानी में डूब गया है। मगर वह रोजाना अपने बेटे को देखभाल के लिए अपने मकान पर भेजती हैं।
विज्ञापन

राधा वैली में रहने वाले जियाउद्दीन ने बताया कि उसके घर के पीछे एक मकान में कल रात को चोर घुस आए थे। वह अपने भाई को चौकीदारी के लिए भेजते हैं। दिन में तो वह शिविर में रहते हैं, लेकिन रात में वह चौकीदारी करते हैं। अल्ताफ ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता को शिविर में छोड़ दिया है। मगर वह लगातार अपने घर पर नजर रखते हैं। दिन में काम पर जाते हैं। रात को वह अपने मकान की देखभाल के लिए काॅलोनी में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed