{"_id":"60942c288ebc3e8dc0716383","slug":"people-are-busy-collecting-goods-for-fear-of-lockdown-mathura-news-agr491031731","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाकडाउन के डर सामान जुटाने में लगे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाकडाउन के डर सामान जुटाने में लगे हैं लोग
विज्ञापन
मथुरा। बाजारों में कोविड-नियमों का पालन नहीं हो रहा है। बड़े लॉकडाउन के डर से परचून और जरूरी सामानों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगने लगी है। कोरोना की दूसरी लहर में जिस गति से संक्रमण बढ़ रहा है, लोगों को लॉकडाउन लगने का भय सताने लगा है। कुछ लोग सामान का स्टॉक भी करने लगे हैं। बीते साल की तरह इस बार भी परेशानी न उठानी पड़े, इसलिए लोग बाजारों में जमकर खरीदारी करने लगे हैं।
दरअसल, जनपद में प्रतिदिन कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। अभी प्रदेश भर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिले में भी कोरोना को रोकने के लिए कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में लोगों को पूर्ण लॉकडाउन की चिंता सता रही है। लोग अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। बृहस्पतिवार को सदर बाजार, कोतवाली रोड, छत्ता बाजार, भरतपुर गेट, चौक बाजार, डीग गेट, आर्य समाज रोड व होली गेटे से लेकर सब्जी मंडी मार्केट सहित अन्य बाजारों खोली जा रहीं दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। बाजार में बीड़ी से लेकर रिफाइंड तक की कमी आ गई है। दुकानदारों ने भी खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं।
--------
बिना मास्क के खरीदारी
मथुरा। शहर के बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का पालन भी नहीं हो रहा है। ज्यादातर ग्राहक बिना मास्क के बाजारों में नजर आते हैं, वहीं दुकानदार भी मास्क का प्रयोग कम ही कर रहे हैं। इसके साथ ही दुकानों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी नहीं है। दुकानों पर दो गज की दूरी के लिए गोले भी नहीं बनाए गए हैं। ग्राहक भीड़ का रूप लेकर दुकानों पर खड़े रहते हैं। शहर के मेडिकल की दुकान, सब्जी बाजार, राशन की दुकान आदि पर बिना रोक टोक कोरोना गाइडलाइन का अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन
---
शादियों में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन
मथुरा। शादियों का सीजन चल रहा है। बारातों में चल रहे लोग गाइडलाइन का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इधर बाजारों में भले ही दुकानें बंद हों, लेकिन लोग बेवजह बाजारों में घूम रहे हैं। बाइक पर दो या तीन सवारी चल रहीं हैं। टेंपों और ऑटो भी तादात से अधिक सवारियों को भरकर ढो रहे हैं। इसके साथ गलियों और कॉलोनियों में भी लोग झुंड बनाकर घूमते या बैठक कर बातें करते देखे जा सकते हैं।
----