Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pedas Adulterated Wheat Flour Sold in Vrindavan

Mathura News: सावधान, वृंदावन में बिक रहा आटा और मैदा मिला पेड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pedas Adulterated Wheat Flour Sold in Vrindavan
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गलियों में इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। मथुरा का सुप्रसिद्ध पेड़ा अपनी शुद्धता और स्वाद खो चुका है। मंदिर के आसपास की दुकानों पर बड़े पैमाने पर मिलावटी पेड़ा बेचा जा रहा है। मिलावटी पेड़ों को लेकर कुछ दुकानदारों ने हैरान करने वाली बात भी बताई। कुछ दुकानदार पेड़ों में आटा, मैदा और सूजी तक मिला रहे हैं।
विज्ञापन

ग्वालियर के राहुल ने बताया कि पेड़ा 200 से 600 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, लेकिन स्वाद बेहद अजीब है। पिस्ता के नाम पर हरे रंग में रंगी हुई मूंगफली चिपकाई जा रही है।उदयपुर के आशीष का कहना है कि लोग यहां अटूट आस्था लेकर आते हैं, लेकिन मिलावटी मिठाइयां बेचकर दुकानदार उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहे हैं। कोटा (राजस्थान) के दक्ष प्रजापति ने बताया कि पेड़ा अब खाने में कसैला लगता है और कभी-कभी तो इसे खाने से जीभ तक फट जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोलकाता के संजय ने बताया कि वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर एवं अन्य मंदिरों के पास मिलावटी पेड़ा एवं अन्य मिठाई श्रद्धालुओं को बेची जा रही है। यह अब जगजाहिर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed