{"_id":"6a763156ee2fa04220035ca5","slug":"pda-community-unites-for-social-rights-mathura-news-c-369-1-mt11022-150617-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सामाजिक अधिकार के लिए पीडीए समाज एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सामाजिक अधिकार के लिए पीडीए समाज एकजुट
विज्ञापन
मथुरा/महावन। वर्तमान भाजपा सरकार ने संविधान और लोकतंत्र के साथ धोखा किया है। पीडीए वर्ग को उनके आरक्षण के अनुपात में नौकरियां नहीं दी जा रही हैं। सामाजिक न्याय के अधिकार के लिए पीडीए समाज पूरी तरह एकजुट हो रहा है। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तथा अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
ये कहना था पीडीए सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का। जिले की बलदेव विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की नीतियों, आगामी विधानसभा चुनाव, आरक्षण, एक्सप्रेसवे निर्माण और विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा।
प्रदेश में हुए एक्सप्रेसवे निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता बेहद खराब है और कई स्थानों पर सड़कें धंस चुकी हैं। सरकार में जमकर कमीशनखोरी हुई है जिससे विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। भाजपा नेताओं द्वारा पीडीए को सनातन विरोधी बताए जाने पर पलटवार करते हुए श्याम लाल पाल ने कहा कि सनातन का असली विरोध वर्तमान सरकार ही कर रही है। उन्होंने शंकराचार्य के कथित अपमान और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर बुलडोजर चलाए जाने की घटना का जिक्र कर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
गठबंधन, राम मंदिर विवाद और आगामी चुनाव का रोडमैप
ओमप्रकाश राजभर से गठबंधन की संभावनाओं पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजभर का कोई राजनीतिक दृष्टिकोण नहीं है और वे सिर्फ सत्ता का लाभ लेने में लगे रहते हैं। वहीं राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद और एसआईटी जांच के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एसआईटी केवल दोषियों को बचाने का जरिया है। इसकी निष्पक्ष जांच सीबीआई या ईडी से कराई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में सपा सरकार बनते ही वर्तमान सरकार के घोटालों की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर उन्होंने कहा कि संविधान को मानने वाले ही सच्चे राष्ट्रप्रेमी हैं। अंत में उन्होंने दोहराया कि सपा इंडी गठबंधन के साथ मिलकर आगामी चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी।