फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PCS-J: Aarushi secured 85th and Kushagra secured 94th rank

पीसीएस-जे : आरुषि ने 85वीं और कुशाग्र ने 94 वीं रैंक हासिल की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
PCS-J: Aarushi secured 85th and Kushagra secured 94th rank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। मथुरा की बेटी आरुषि शर्मा एवं वृंदावन के होनहार कुशाग्र मिश्रा ने पीसीएस जे परीक्षा में क्रमश: 85वीं व 94वीं रैंक लाकर जिले का नाम रोशन कर दिया है। आरुषि के पिता दिलीप कुमार शर्मा अधिवक्ता हैं। आर्य समाज रोड पर रहने वाली आरुषि की पढ़ाई जयपुर यूनिवर्सिटी से हुई है। एलएलबी के बाद उन्होंने न्यायिक सेवा में जाने का लक्ष्य बनाया। आरुषि मध्यप्रदेश ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षा भी पास कर चुकी हैं, लेकिन किन्ही कारणों से वहां ज्वाइन नहीं किया। उनकी मां ज्योति शर्मा गृहिणी हैं। आरुषि की इंटर तक की पढ़ाई मथुरा में ही हुई है। उनका भाई पीएचडी कर रहा है जबकि बहन बीडीएस कर रही है। वृंदावन निवासी कुशाग्र मिश्रा एडवोकेट ने जज बनकर अपने दादाजी का सपना पूरा कर दिया है। पिता आशुतोष मिश्रा भी अधिवक्ता हैं। सतीश चंद्र मिश्रा डीजीसी रहे थे। कुशाग्र ने वकालत की पढ़ाई पूरी कर मथुरा बार एसोसिएशन में वर्ष 2021 में अधिवक्ता के तौर पर नामांकन कराया। दिल्ली यूनिवर्सिटी लॉ केंपस से 2020 में उन्होंने एलएलबी की थी। इससे पूर्व बीटेक मैकेनिकल कर चुके हैं। कानून में रुचि और दादाजी के सपने को पूरा करने के लिए न्यायिक सेवा में जाने का लक्ष्य बनाया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए पूरे समर्पण से कार्य करें तो निराशा हाथ नहीं लगेगी। न्यायिक सेवा में जाने की तैयारी करने वाले युवाओें के लिए उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में मन लगाकर पढ़ें, संविधान पीठ के आदेशों को पढें। न्यायिक अधिकारियों की जीवनी पढ़ें, इससे मनोबल बढ़ता है और रुचि जगती है। अधिवक्ताओं के दो बच्चों को न्यायिक सेवा में चयन होेने पर बार एसोसिएशन ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed