Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pay attention to crowd control on Shri Krishna Janmashtami so that devotees do not face any problems

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ के नियंत्रण पर रखें ध्यान, श्रद्धाुलओं को न हो परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pay attention to crowd control on Shri Krishna Janmashtami so that devotees do not face any problems
मथुरा। गोवर्धन में दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु के समक्ष माैजूद कमेटी के सदस्य।  - फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे ब्रज में उल्लास छाएगा। ऐसे में वृंदावन में ठाकुरजी के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। इस दिन पुलिस प्रशासन अपनी ओर से खासा इंतजाम करता है, लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर कमेटी ने कुछ खास सुझाव दिए हैं। उसके मुताबिक पुलिस प्रशासन के अधिकारी कार्य करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल श्रीबांकेबिहारी मंदिर कमेटी के विवाद की याचिकाओं की सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जो कि आगामी निर्णय तक मंदिर की व्यवस्थाओं को देखगी। मंगलवार को कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार और सदस्य रिटायर्ड जिला जज मुकेश मिश्रा वृंदावन पहुंचे थे। बुधवार को उन्होंने अधिकारियों संग बैठक की और उसने कहा कि अभी फिलहाल हम सभी का उद्देश्य यह है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ का नियंत्रण कैसे किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जन्मोत्सव के दिन मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाया जाए। अधिकारियों और सेवायत आपसी तालमेल से इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो इस बात पर भी मंथन किया गया। कमेटी ने अधिकारियों से पूरी कार्ययोजना समझी। कुछ सुधार करने के भी आदेश दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी राजीव सिंह, सीओ सदर संदीप सिंह आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगला आरती में पासधारक ही पा सकेंगे प्रवेश
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती में केवल पासधारक ही प्रवेश पा सकेंगे। इसलिए सेवायतों को मंदिर प्रबंधन की ओर से सूचना दे दी गई है। सूचनानुसार सेवायतों के पास सीओ सदर कार्यालय से जारी होंगे। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर में मंगला आरती में 600 पासधारकों को ही प्रवेश मिलेगा, जिसमें गोस्वामी और उनके परिजन के साथ अन्य सभी लोग शामिल हैं। आम आदमी मंगला आरती में प्रवेश नहीं पा सकेगा।


गिरिराजजी की शरण में पहुंची सुप्रीम कोर्ट की कमेटी
गोवर्धन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी बुधवार शाम गोवर्धन पहुंची। हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता वाली समिति ने गिरिराज महाराज के दर्शन किए और क्षेत्र की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed