फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Patriotic songs resonated, and tributes were paid to the martyrs.

Mathura News: देशभक्ति के तराने गूंजे, शहीदों को किया नमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs resonated, and tributes were paid to the martyrs.
ध्वज को सलामी देते केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, एसएसपी श्लोक कुमार व अन्य।
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने गणतंत्र दिवस पर कैंप कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ध्वज फहराया। रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में एसएसपी श्लोक कुमार के नेतृत्व में परेड का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कैबिनेट मंत्री ने सराहनीय कार्यों पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया। विकास भवन, नगर निगम कार्यालय समेत सभी सरकारी भवनों पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

डीएम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों को कर्तव्यपरायणता, देश की अखंडता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। डीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कार्यालय में ध्वज फहराया। सीईओ सूरज पटेल ने शपथ दिलाई। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के नेतृत्व में पुष्पांजलि स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, रामकिशन पाठक, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने अस्थायी पार्टी कार्यालय पर ध्वज फहराया। सुभाष पाल, प्रदीप चौधरी, ओमप्रकाश, सचिव दिगंबर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed