फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Patriotic songs echoed throughout the district

Mathura News: जिले भर में गूंजे देशभक्ति के तराने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs echoed throughout the district
0गणतंत्र दिवस पर डीजीसी अलका उपमन्यु को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते मंत्री लक्ष्मी नारायण
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने गणतंत्र दिवस पर कैंप कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। दूसरी ओर रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में परेड का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही विकास भवन, नगर निगम कार्यालय समेत सभी सरकारी भवनों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। कैबिनेट मंत्री ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले और सराहनीय कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इधर, डीएम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों को कर्तव्यपरायणता, देश की अखंडता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद डीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट अलका उपमन्यु एडवोकेट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के नेतृत्व में रविवार सुबह पुष्पांजलि स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जहां महानगर अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। इस दौरान अनिल चौधरी, राजू चौधरी, पूर्ण प्रताप, राजेंद्र पटेल, पंकज शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा की ओर से जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने जयगुरुदेव आश्रम के निकट अस्थायी पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जिला महासचिव सुभाष पाल, नेता प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला सचिव दिगंबर सिंह मौजूद रहे।



मथुरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को ध्वजारोहण के साथ ही होली गेट से प्रभात फेरी निकाली। जिला व शहर कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार रावत, प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महेश पाठक, पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र गर्ग समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed