फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Patriotic songs echoed during the 25-kilometer bike rally

Mathura News: 25 किमी लंबी बाइक रैली में गूंजे देशभक्ति के तराने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs echoed during the 25-kilometer bike rally
 तिरंगा रैली में बाइक पर सवार जिला​धिकारी व एसएसपी।
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सड़कों पर लहराते तिरंगे, बाइक सवारों का अनुशासित कारवां और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बाइक चलाई और जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह तिरंगा थामकर पीछे बैठे। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वच्छता का संदेश लेकर करीब 25 किलोमीटर लंबी बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम के कर्मचारियों और शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय से रैली का शुभारंभ हुआ। भूतेश्वर अंडरपास, गोविंद नगर, महाविद्या, मसानी रोड, मसानी चौराहा होते हुए पागल बाबा मंदिर, 100 फीट फ्लाईओवर, परिक्रमा मार्ग, डीग गेट, भरतपुर रोड चौराहा, होली गेट, म्यूजियम रोड, डैंपियर नगर, एसबीआई चौराहा और मछली फाटक फ्लाईओवर होते हुए टैंक चौराहा पहुंचकर रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन

रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और हम सबने ठाना है-ब्रज को स्वच्छ बनाना है जैसे नारों से मार्ग गूंजता रहा। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और नगर आयुक्त ने रैली का नेतृत्व किया। इनके साथ मुख्य विकास अधिकारी पूजा गुप्ता और क्षेत्राधिकारी सिटी आसना चौधरी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed