फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Patients suffering from stomach ache, vomiting and dizziness increased in the hospital

Mathura News: अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी और चक्कर के बढ़े मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from stomach ache, vomiting and dizziness increased in the hospital
मथुरा। जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़।  - फोटो : mathura
मथुरा। जिले में बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब संक्रमण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह है कि जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक मरीजों की ओपीडी में अचानक उछाल देखने को मिल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि पेट दर्द, उल्टी और चक्कर की शिकायत लेकर सबसे ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह 7.30 बजे से ही मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। 8 बजे ओपीडी काउंटर खुला तो पर्चा बनवाने के लिए धक्कामुक्की होने लगी। दोपहर डेढ़ बजे तक ओपीडी में 1450 से अधिक मरीजों ने पर्चा बनवाया। अस्पताल में सामान्य दिनों के मुकाबले इन दिनों अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्यकर्मी लगातार मरीजों की जांच और उपचार में जुटे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि संक्रमण का असर खासकर बाढ़ प्रभावित गांवों में ज्यादा देखा जा रहा है। सीनियर फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि मौसम के बदलाव के मरीज इस समय ज्यादा आ रहे हैं गंभीर मरीज को भर्ती किया जा रहा है। उधर, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. भूदेव ने बताया कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में विशेष मेडिकल टीमें तैनात की हैं। ये टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों की जांच कर रही हैं और जरूरतमंद मरीजों को तत्काल अस्पताल भेजा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और दूषित पानी से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed