{"_id":"661dac711907b5c7fd096514","slug":"passengers-wallets-and-mobile-phones-stolen-from-ac-coaches-of-trains-mathura-news-c-369-1-mt11006-112090-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों का पर्स और मोबाइल फोन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों का पर्स और मोबाइल फोन चोरी
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेनों में चोरी की वारदात थम नहीं रही हैं। केरला एक्सप्रेस ट्रेन के एस-2 कोच से चोरों ने महिला का पर्स गायब कर दिया। गोल्डन टेंपल के एसी कोच से युवक का मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़ितों ने जंक्शन जीआरपी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
रविवार रात केरला एक्सप्रेस ट्रेन से महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। महिला यात्री साक्षी ने बताया कि पति और मां के साथ भोपाल से मथुरा घूमने आई थीं। केरला एक्सप्रेस के एस 2 कोच में लाइट बंद थी। उन्होंने सामान सीट के पास रखा था, जैसे ही लाइट जलाने पहुंचीं तो उनका पर्स गायब हो गया है।
पर्स में नकदी, मोबाइल और जरूरी कागजात रखे थे। दूसरी वारदात हाथरस के रहने वाले अरविंद कुमार शर्मा के साथ घटित हुई। अरविंद के मुताबिक वे मुंबई से मथुरा आने के लिए गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के बी-3 कोच की सीट संख्या 25 पर सफर कर रहे थे। वड़ोदरा से आगे निकलने पर उनकी आंख खुली तो उनका महंगा मोबाइल चोरी हो गया था। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जीआरपी ने बुजुर्ग को लौटाया मोबाइल फोन
जंक्शन थाने पर जीआरपी ने बुजुर्ग का खोया हुआ मोबाइल फोन वापस कर दिया। बुजुर्ग मोहम्मद अहमद निवासी अयोध्या ने बताया कि 24 जुलाई 2023 को उनका मोबाइल जंक्शन स्टेशन से गायब हो गया था। अब जीआरपी ने उनका मोबाइल खोज कर वापस कर दिया है।