फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Passengers please note: Train will run from 18 on Mathura-Kasganj route

यात्रीगण कृपया ध्यान दे: मथुरा-कासगंज मार्ग पर 18 से चलेगी ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Passengers please note: Train will run from 18 on Mathura-Kasganj route
राया (मथुरा)। एक वर्ष बाद रेलवे स्टेशनों पर पुरानी रौनक लौटने वाली है। मथुरा-कासगंज मार्ग पर 18 अक्तूबर से ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इससे यात्रियों में खुशी है।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व में कोरोना संक्रमण के चलते कासगंज-मथुरा मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। काफी समय से मालगाड़ियां दौड़ रही थी। ट्रेन बंद होने यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब 18 अक्तूबर से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे मथुरा से कासगंज और फिर सात बजे कासगंज से अछनेरा, उसके बाद 10 बजे कासगंज से आगरा फोर्ट, फिर दोपहर में अछनेरा से कासगंज और दो बजे कासगंज से मथुरा और फिर शाम को छह बजे आगरा फोर्ट से कासगंज और फिर कासगंज से भरतपुर जाने वाली ट्रेनों का संचालन होगा। स्टेशन प्रभारी अजय कुमार ने बताया की ट्रेनों का संचालन 18 अक्तूबर से होगा। रेल प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं कम हुआ किराया यात्री बेचैन
राया। एक तरफ रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है, दूसरी तरफ पैसेंजर ट्रेनों में अभी किराया कम नहीं हुआ है। इसको लेकर यात्री बेचैन हैं। ज्ञात रहे राया से मथुरा का किराया 30 रुपये है और राया से कासगंज का किराया 50 है। बढ़े किराए के कारण लोग परेशान हैं। लोगों ने किराया कम करने की मांग की है। पहले राया से मथुरा और हाथरस का किराया 10 रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed