फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Passenger from Tamil Nadu murdered for not giving money for liquor

Mathura News: शराब के लिए रुपये न देने पर की थी तमिलनाडु के यात्री की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Passenger from Tamil Nadu murdered for not giving money for liquor
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र में की गई तमिलनाडु के यात्री की हत्या शराब के लिए रुपये न देने पर की गई थी। पुलिस ने सोमवार को हत्या का खुलासा कर दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को रेलवे ग्राउंड तृतीय प्रवेश द्वार के बैडमिंटन हॉल के पास तमिलनाडु, तिरुचिरापल्ली के पोनमलाई निवासी कन्नूसामी (45) का शव मिला था। पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त तो कर ली, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के न होने के कारण 72 घंटे तक शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। कोतवाली प्रभारी देवपाल पुंडीर ने बताया कि मृतक युवक का परिवार में कोई नहीं होने पर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आगरा के थाना सिकंदरा के दहतोरा एवं हाल रेलवे लाइन झुग्गी निवासी भारत सिंह, हाथरस के कांशीराम काॅलोनी निवासी सनी को सोमवार की दोपहर रेलवे फाटक मोड़ धौली प्याऊ से गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुधवार को तमिलनाडु का यात्री रेलवे ग्राउंड के पास बैठा था, तभी दोनों आरोपी वहां आए और उससे शराब के लिए रुपये मांगे। उसने देने से मना किया तो उसके सिर में पत्थर मार दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। रात में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। खून ज्यादा बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed