फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Parking Problem

जगन्नाथपुरी की गलियां पार्किंग में तब्दील, लोग परेशान

Fri, 28 Feb 2020 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Parking Problem
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से चंद कदमों की दूरी पर यलो जोन की कॉलोनी जगन्नाथपुरी पार्किंग में तब्दील हो गई है। निगम कर्मचारियों की शह पर यहां पर घरों के सामने चौपहिया वाहन पार्क होते हैं। जिसके चलते इस क्षेत्र में रहने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई बार शिकायत कर चुके लेकिन निगम अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की उच्चस्तरीय सुरक्षा की जाती है। यहां पर हमेशा आतंकी हमले की आशंका बनी रहती है। बावजूद निगम कर्मचारियों द्वारा जन्मस्थान के निकट की जगन्नाथपुरी कॉलोनी में वाहनों को पार्क करवाया जा रहा है। इससे यहां के रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पर दर्शन करने को आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियां पार्क होती हैं। जब इसका विरोध किया जाता है तो निगम के कर्मचारी तथा पंडा सामने आ जाते हैं।
विज्ञापन

नो जोन में भी हो रही पार्किंग
जगन्नाथपुरी के भूतेश्वर स्टेशन की ओर के प्रवेश द्वार से लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर के गेट तक तीन-चार स्थानों पर एसएसपी के निर्देश पर बोर्ड लगा रखे हैं। जिस पर स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि यह क्षेत्र नो पार्किंग जोन है फिर भी इस क्षेत्र में पार्किंग होती है। बोर्ड पर यह भी लिखा हुआ है कि यदि यहां पर पार्किंग कराई तो वाहन से एक से दो हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
कोई वसूली कर रहा है तो उसे स्थानीय जनता पकड़वाए
नगर निगम की इस क्षेत्र में कोई पार्किंग नहीं है। न ही यहां पर पार्किंग का कोई प्वाइंट है। यदि इस क्षेत्र में निगम का या फिर कोई पार्किंग करा रहा है और पार्किंग की वसूली भी कर रहा है तो स्थानीय जनता निगम अधिकारियों को सूचित करके उसे तुरंत पकड़वाने का काम करे।
- राज कुमार मित्तल, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed