फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Paramilitary force will handle the security of the critical booth

पैरामिलिट्री फोर्स संभालेगा क्रिटिकल बूथ की सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Paramilitary force will handle the security of the critical booth
मथुरा। विधानसभा चुनावों की व्यवस्थाओं के साथ मतदाताओं को बगैर किसी भय, दबाव के बूथ तक पहुंचाने का इंतजाम भी जिला प्रशासन ने करना शुरू कर दिया है। इसके अतंर्गत जनपद में ३१३ क्रिटिकल बूथ और ४५ वल्नरेबल क्षेत्र चयनित किए गए हैं, जहां पैरामिलिट्री फोर्स सुरक्षा का जिम्मा संभालेगा। ऐसे बूथों की सबसे अधिक संख्या जनपद की मांट और बलदेव विधानसभा में है।
विज्ञापन

मथुरा जनपद की सभी पांच विधानसभाओं का चुनाव कार्यक्रम जारी हो चुकी है। आचार संहिता के प्रथम चरण के अंतर्गत 1० फरवरी को होना है। इसके नामांकन की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू होने जा रही है। इसमें तय कार्यक्रमों के बीच घटती हुई अवधि को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं में पूरी ताकत झोंक दी है। शांति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने सुरक्षा का तानाबाना भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

इसके तहत जनपद में ३१३ क्रिटिकल और ४५ वल्नरेबल क्षेत्र चुने गए हैं। यहां स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा की कमान पैरामिलिट्री को दी जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या मांट विधानसभा अंतर्गत ९१ क्रिटिकल बूथ की है। इसके बाद ८१ क्रिटिकल बूथ बलदेव विधानसभा में चयनित किए गए हैं। इस दृष्टि से मथुरा विधानसभा क्षेत्र सबसे सुरक्षित है। यहां ३८ क्रिटिकल और गोवर्धन विधानसभा में ४७ और छाता विधानसभा में ५६ क्रिटिकल बूथ चयनित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और शांति पूर्वक आयोजित कराने के लिए क्रिटिकल और वल्नरेबल क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। पुलिस क्षेत्रीय लोगों के निरंतर संपर्क में रहेगी। इन क्षेत्रों के मत प्रतिशत पर भी निगाह रखी जाएगी कि कहीं किसी दबाव के चलते लोग मतदान करने को लेकर भयभीत तो नहीं हैं। मतदान के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती रहेगी। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed