फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Para athletes participated in trials for various sports.

Mathura News: पैरा एथलीटों ने दिया विभिन्न खेलों का ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Para athletes participated in trials for various sports.
अमरनाथ आश्रम के मैदान पर लंबी कूद में अपनी प्रतिभा दिखाते दिव्यांग एथलीट।
मथुरा। बरेली में 20 दिसंबर को होने वाली राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बुधवार को अमरनाथ विद्या आश्रम के खेल मैदान पर जिला पैरा एथलीटों का ट्रायल हुआ। ट्रायल में विजयी प्रतिभागियों को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से मेडल, सर्टिफिकेट और वर्ग के अनुसार धनराशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लंबी कूद में बाजना के हरवीर सिंह, कपिल कुमार, आशीष सिंह प्रथम, 100 मीटर दौड़ में हरवीर, देवव्रत चौधरी, अंश कुमार यादव प्रथम तथा देवांश गौतम द्वितीय, 200 मीटर (बालिका) में तनु प्रथम, प्रतिभा द्वितीय तथा श्रेया मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह 400 मीटर दौड़ में अंकुश प्रथम, अंश कुमार यादव द्वितीय, देवांश गौतम तृतीय, डिस्कस थ्रो में कीर्ति कलश प्रथम, शौर्य कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अश्विनी कुमार, शौर्य कुमार प्रथम, कीर्ति कलश द्वितीय, कार्तिक अपने वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम में आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका शाही का सहयोग रहा। ट्रायल के दौरान विशेष शिक्षक राजवती, प्रताप सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, असलम खान, देवेश यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, पाती राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed