फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pankaj had taken classes on crime from Mukhtar in jail who killed in encounter with STF in mathura

UP News: जेल में मुख्तार से ली अपराध की पाठशाला... बन गया आतंक का दूसरा रूप; अब STF ने मुठभेड़ में मार गिराया

Thu, 08 Aug 2024 04:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 04:08 PM IST
सार

मऊ दंगे के आरोप में जेल में बंद रहने के दौरान कुख्यात पंकज यादव ने मुख्तार से अपराध की पाठशाला ली थी।अब STF ने इसे मुठभेड़ में मार गिराया। 

विज्ञापन
Pankaj had taken classes on crime from Mukhtar in jail who killed in encounter with STF in mathura
मुठभेड़ में अपराधी के मारे जाने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पंकज यादव चोरी के मुकदमे में 2007 में गाजीपुर जेल गया था। वहां उस वक्त माफिया रहा मुख्तार अंसारी मऊ दंगे के आरोप में बंद था। पुलिस महकमे के लोग बताते हैं कि पंकज की जेल में मुख्तार से मुलाकात हुई। नौजवान और पैसों के लालची पंकज को मुख्तार ने अपने झांसे में ले लिया। पंकज जेल में मुख्तार की सेवा करने लगा था। मुख्तार से उसने अपराध की पाठशाला ली थी।

विज्ञापन


पंकज यादव शॉर्प शूटर ही नहीं, बल्कि शातिर दिमाग भी था। एसटीएफ आगरा के इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा बताते हैं कि पंकज अपने पास मोबाइल तो रखता था। मगर, सिम नहीं लगाता था। उसने एक व्हाट्सएप अकाउंट बना रखा था। उसी पर चैटिंग व कॉलिंग करता था। इसके लिए वह एक इंटरनेट डोंगल रखा था।

विज्ञापन

इतना ही नहीं, वह जब भी किसी से बात करता तो अपने मूल स्थान से कम से कम 100 किमी दूर दूसरे जिले या प्रदेश में चला जाता था। यही कारण है कि वह जल्द पुलिस की पकड़ में नहीं आता था। वह लगातार अपने रहने के ठिकाने भी बदलता था। 

पंकज के साथी अपराधी काली पासी को एसटीएफ ने 23 जून 2010 को मुठभेड़ में मार गिराया था। पंकज ने उसी की पत्नी से दूसरी शादी कर ली थी। पंकज के परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। उसकी बहन लुधियाना में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed