फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Panic spread after seeing a python swallowing a baby Nilgai

Mathura News: अजगर को नीलगाय का बच्चा निगलते देखकर दहशत फैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Panic spread after seeing a python swallowing a baby Nilgai
मथुरा। अजगर को पकड़ता वनकर्मी। - फोटो : mathura
नौहझील (मथुरा)। गांव मानागढ़ी में रविवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक विशाल अजगर को नीलगाय के बच्चे को निगलते हुए देखा। ग्रामीणों की तत्परता से अजगर को पकड़ लिया गया लेकिन नीलगाय का बच्चा नहीं बच सका।
विज्ञापन

किसान हरिओम अपनी बैलगाड़ी से खेत पर चारा लेने जा रहे थे। रास्ते में मानागढ़ी के जंगल में उनकी नजर एक अजगर पर पड़ी, जो नीलगाय के एक छोटे बच्चे को निगल रहा था। हरिओम ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर नीलगाय के बच्चे को अजगर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्चा अजगर के दबाव से मर चुका था। कुछ लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। नीलगाय के बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed