फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panic created due to list of 81 encroachments in Banke Bihari temple area going viral

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर के आसपास 81 अतिक्रमण, सूची हो गई वायरल...घर और दुकानों को लेकर सता रहा ये डर

Mon, 21 Oct 2024 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 10:02 AM IST
सार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के आसपास 81 दुकान और मकान ऐसे हैं, जो अतिक्रमण की सूची में शामिल हैं। ये सूची वायरल होने से लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। पक्के निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर डर सता रहा है। 
 

विज्ञापन
Panic created due to list of 81 encroachments in Banke Bihari temple area going viral
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के आसपास हो रहे 81 अतिक्रमण की सूची वायरल होने से खलबली मच गई है। मंदिर क्षेत्र के लोगों को अपने घरों और दुकानों के आगे कर रखे पक्के निर्माण को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर चिंता सताने लगी है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रशासन से मंदिर के चारों तरफ हो रहे अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

 

बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए याचिकाकर्ता अनंत शर्मा एवं अन्य ने भीड़ प्रबंधन को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर कोर्ट ने बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के साथ मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। इस पर नगर निगम ने बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में सर्वे कर मकानों और दुकानों और रेस्टोरेंट के आगे हो रहे 81 अतिक्रमण को चिह्नित किया। हाईकोर्ट ने पिछले दिनों अतिक्रमण को हटाकर हलफनामा दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय में दाखिल 81 अतिक्रमण की सूची वायरल हो रही है। सूची में बांकेबिहारी मंदिर परिक्रमा गली नंबर एक के पास से मंदिर के द्वारा चार होते हुए स्नेह बिहारी मंदिर तक हो रहे अतिक्रमण को शामिल किया है। अतिक्रमणकारियों की सूची में बांकेबिहारी मंदिर के 12 से अधिक सेवायत गोस्वामी भी शामिल हैं। इसके अलावा अधिकांश दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन

नगर निगम वृंदावन जोन के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर के प्रमुख मार्ग, परिक्रमा एवं द्वारों के सामने लोगों द्वारा आरसीसी की स्लैब, छज्जा, चबूतरा, सीढ़ी बना ली है, जोकि अतिक्रमण के दायरे में हैं। इन सभी को चिह्नित किया गया है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण को जल्द ही हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed