फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Panel of councilor and councilor candidates ready, waiting for cards to open

Mathura News: पार्षद और सभासद उम्मीदवारों के पैनल तैयार, पत्ते खुलने का इंतजार

Tue, 11 Apr 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 11 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Panel of councilor and councilor candidates ready, waiting for cards to open
मथुरा। नगर निकाय चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही जहां अन्य राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है, वहीं भाजपा के 30 मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र के हर वार्ड से सभासद और नगर निगम पार्षदों के दावेदारों के चार-चार नामों का पैनल महानगर और जिलाध्यक्ष को सौंप दिया है। ब्रजप्रांत अध्यक्ष के माध्यम से यह सूची लखनऊ मुख्यालय को जाएगी, जहां से अंतिम सूची फाइनल कर नामों की घोषणा कर दी जाएगी। संभावना है आगामी एक-दो दिन के बाद से पार्टी एक-एक करके नगर पंचायत, पालिका सभासद और पार्षदों के नामों की सूची जारी करना शुरू कर देगी। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां दुरुस्त कर रखी हैं। केवल चुनाव की तारीखों के एलान का इंतजार था। मथुरा जिले की एक नगर निगम और एक नगर पालिका सहित 13 नगर पंचायतों में पहले चरण में 4 मई को मतदान होना है। ऐसे में पार्टी सबसे पहले इसी क्षेत्र में सूची जारी करेगी, ताकि कार्यकर्ता को जनता से जनसंपर्क करने का समय मिल सके। रविवार को जैसे ही चुनाव की तारीखों का एलान हुआ, सोमवार को मंडल अध्यक्षों ने अपनी टीम के साथ पार्षद और सभासद प्रत्याशियों के नामों पर विचार करना शुरू कर दिया। कई मंडल तो ऐसे भी हैं, जहां पैनल तैयार था, केवल औपचारिक रूप से अध्यक्षों को सौंपना भर था। जिला कार्यकारिणी के अधीन 18 और महानगर कार्यकारिणी के अधीन 12 मंडल आते हैं। इनमें महानगर में दो विधानसभा क्षेत्र मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन जबकि जिला इकाई के अधीन तीन विधानसभा क्षेत्र मांट, बलदेव और छाता हैं।
विज्ञापन


महानगर प्रभारी पहुंचे मथुरा, दावेदारों ने सौंपे आवेदन
ब्रजप्रांत उपाध्यक्ष और मथुरा महानगर के प्रभारी अनिल चौधरी सोमवार को मथुरा पहुंचे। यहां पार्षद और सभासदों के दावेदारों ने उन्हें आवेदन दिए। महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार को प्रभारी मंत्री और चुनाव प्रभारी संदीप सिंह भी मथुरा आ सकते हैं। वे 30 मंडलों के पैनलाें की स्क्रीनिंग करने के बाद अंतिम मुहर लगाएंगे। इसके अलावा महापाैर, नगरपालिका अध्यक्ष, 13 नगर पंचायत अध्यक्षों का पैनल भी तैयार करके लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन


महानगर में 12 मंडल के अध्यक्षों ने पार्षद और सभासद प्रत्याशियों के चार-चार नामों के पैनल भेज दिए हैं। इनकी स्क्रीनिंग के बाद ये पैनल ब्रजप्रांत अध्यक्ष को भेजे जाएंगे। इसके बाद पार्षद और सभासदाें के उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष, भाजपा

जिले के 18 मंडल अध्यक्षों को सभासद प्रत्याशियों के नामों का पैनल उपलब्ध करा दिया है। जिले की कोर कमेटी से स्क्रीनिंग के बाद पैनल को ब्रजप्रांत कार्यालय आगरा भेजा जाएगा। चुनाव प्रभारी विजय शिवहरे मंगलवार को मथुरा में चुनाव पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मंथन करेंगे।
-मधु शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed