Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Overcoming challenges, he hoisted his flag in Japan.

Mathura News: संघर्षों को मात देकर जापान में फहराया परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Overcoming challenges, he hoisted his flag in Japan.
मथुरा। जापान के नागोया शहर में आयोजित पैरा एशियाई गेम्स में मथुरा के पैरा एथलीट राम रतन ने शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन किया था। उन्होंने एथलेटिक्स स्पर्धा की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता की एफ-51 कैटेगरी में 10.35 मीटर थ्रो कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जिले की छाता तहसील के नरी गांव निवासी राम रतन का जापान से वापसी पर कई जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन


राम रतन ने बताया कि उनका यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। वर्ष 2017 में एक सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे के बाद वह शारीरिक रूप से लाचार हो गए थे। एक समय ऐसा भी आया जब वे पूरी तरह बिस्तर पर आ गए और उन्हें अपनों का सहारा लेना पड़ा। तमाम मानसिक और शारीरिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वर्ष 2019 में पैरा स्पोर्ट्स से जुड़ने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत शुरू की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह मथुरा जिले के इतिहास में पहला मौका है जब किसी पैरा एथलीट ने एशियाई स्तर पर मेडल हासिल किया है। राम रतन की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि यदि हौसला बुलंद हो, तो हर बाधा को पार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed