फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Over 5,000 police personnel to handle security for the Mudiya Mela

Mathura News: मुड़िया मेले की सुरक्षा संभालेंगे लगभग पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Over 5,000 police personnel to handle security for the Mudiya Mela
मथुरा। गोवर्धन में आयोजित होने वाले मुड़िया मेला की सुरक्षा व्यवस्था पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे। आगरा जोन के सात जिलों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी की कई कंपनियों के साथ खुफिया एजेंसियां और विशेष इकाइयां भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन


मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार सिविल पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता बेहतर ढंग से की जा सके। पूरे मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और खुफिया एजेंसियां भी लगातार इनपुट जुटाती रहेंगी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सुविधा और बेहतर ड्यूटी प्रबंधन के लिए इस बार तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे जवानों को पर्याप्त आराम मिलेगा और वे पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे। पूरे मेला क्षेत्र में लगभग पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed