फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Outstanding Performance by Two Students from KD Medical College

Mathura News: केडी मेडिकल कॉलेज के दो विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Outstanding Performance by Two Students from KD Medical College
मथुरा। केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के दो छात्रों ने कॉलेज का मान बढ़ाया है। अस्थि रोग विभाग के द्वितीय वर्ष के स्नातकोत्तर विद्यार्थी डॉ. उत्सव माहेश्वरी और डॉ. ऋषिकेश वानवे ने नैनीताल (उत्तराखंड) में आयोजित तीसरे कॉर्बेट ट्रॉमा कॉन्क्लेव की प्रो. पी.के. डबराल मेमोरियल बेस्ट पेपर एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।
विज्ञापन

देशभर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के प्रतिभागियों के बीच अपनी चिकित्सकीय समझ, विषयगत ज्ञान और त्वरित निर्णय क्षमता का लोहा मनवाते हुए दोनों युवा चिकित्सकों ने यह गौरव हासिल किया। चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां किसी भी चिकित्सा संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी होती हैं। राष्ट्रीय स्तर की अकादमिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर दोनों विद्यार्थियों ने न केवल अपने परिवार और शिक्षकों बल्कि पूरे संस्थान को गौरवान्वित किया है। संस्थान के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, डीन एवं प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका तथा अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed