फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Outrage among the residents of Braj over Devi Indulekha's remarks

Mathura News: देवी इंदुलेखा की टिप्पणी से ब्रजवासियों में आक्रोश, तहरीर दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Outrage among the residents of Braj over Devi Indulekha's remarks
वृंदावन। वृंदावन के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली में अपराध निरीक्षक से मिला और देवी इंदुलेखा के विरुद्ध तहरीर दी है। इसमें उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। आरोप है कि उन्होंने ब्रजवासियों के प्रति आपत्तिजनक एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इससे ब्रजवासियों की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह राणा ने प्रशासन से मांग की है कि ब्रजवासियों की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाले बयान पर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ब्रज, ब्रजवासियों, ब्रजभाषा, ब्रज की गरिमा के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने का साहस न कर सके। गोविंद ब्रजवासी ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों पर समय रहते लगाम लगाना अत्यंत आवश्यक है। दो दिन पहले देवी इंदुलेखा शृंगारवट के समीप यमुना में जलसमाधि के लिए पहुंची थी। उन्होंने ब्रज में मांस, मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने ब्रजवासियों को लेकर भी टिप्पणी की थी, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। तहरीर देने वालों में ज्ञानी सिंह ठाकुर, शैलेंद्र सिंह चौहान, तपेश पाठक, नीरज गौड़, राघव भारद्वाज, विक्की बाबा, नंदकिशोर मुखिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed