{"_id":"6a6663731f210bc85a0384cb","slug":"out-of-control-truck-overturns-over-100-calves-killed-mathura-news-c-412-1-mt21007-10097-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अनियंत्रित कंटेनर पलटा 100 से अधिक पड्डे-पडिया मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अनियंत्रित कंटेनर पलटा 100 से अधिक पड्डे-पडिया मरे
विज्ञापन
नंदगांव। थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर पशुधन से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 100 से अधिक भैंस के बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 पशुओं को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना के कारण कामां रोड पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर 1:30 बजे कोसी से कामां की ओर जा रहा एक कंटेनर कामां रोड स्थित केडी स्कूल के पास संतुलन बिगड़ने से पलट गया। कंटेनर में 200 से अधिक भैंस के बच्चे भरे हुए थे। वाहन पलटते ही 100 से अधिक पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद करीब 50 भैंस के बच्चों को जीवित बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सकों ने घायल पशुओं का उपचार किया, जबकि गंभीर रूप से घायल पशुओं को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के चलते कंटेनर सड़क पर पलटा रहने और रेस्क्यू अभियान चलने से कामां रोड पर लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से कंटेनर हटाकर मार्ग को सुचारु कराया गया। स्थानीय निवासी रामसुख और मुकेश ने बताया कि कंटेनर तेज रफ्तार में चल रहा था। उनका दावा है कि चालक के केबिन से खाली बीयर की बोतलें भी मिलीं। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।