फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Our Ram... Ravana brought to life by the powerful voice of Ashutosh Rana

Mathura News: हमारे राम... आशुतोष राणा की दमदार आवाज से जीवंत हुआ रावण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Our Ram... Ravana brought to life by the powerful voice of Ashutosh Rana
हमारे राम के भव्य मंचन में प्रस्तुति देते अ_भिनेता आशुतोष राणा व अन्य कलाकार। संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मथुरा। रावण के रूप में आशुतोष राणा के दमदार संवाद, श्रीराम की मर्यादा और रामायण के जीवंत प्रसंगों ने वृंदावन की शाम को यादगार बना दिया। फेलिसिटी थिएटर की चर्चित प्रस्तुति ‘हमारे राम’ के भव्य मंचन ने दर्शकों को कभी रोमांचित किया तो कभी भावविभोर। स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम, गीता शोध संस्थान में सजी यह सांस्कृतिक संध्या श्रद्धा, भक्ति और पारिवारिक स्मृतियों का अनूठा संगम बनी।
यह आयोजन स्वीटी बाय एमआर ग्रुप के संस्थापक दिवंगत सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जन्म जयंती को समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ उनकी धर्मपत्नी रजनी अग्रवाल, पुत्र सुनील कुमार अग्रवाल, पौत्र लव कुमार बंसल तथा छोटे भाई बनवारी लाल अग्रवाल और उनकी पत्नी लता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एमआर ग्रुप के प्रबंध निदेशक लव कुमार बंसल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने दादाजी के संघर्ष, सादगी, दूरदर्शिता और पारिवारिक संस्कारों को याद किया।
विज्ञापन

उन्होंने पिता सुनील कुमार अग्रवाल से मिले मार्गदर्शन और पीढ़ियों से चली आ रही मूल्यपरंपरा का भी उल्लेख किया। इसके बाद करीब 15 मिनट की बायोपिक प्रदर्शित की गई, जिसमें दिवंगत अग्रवाल की संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा, अथक परिश्रम और सफलता को संवेदनशीलता से दिखाया गया। उनके जीवन के प्रसंगों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
आशुतोष राणा के अभिनय ने बांधा समां
‘हमारे राम’ में आशुतोष राणा ने गंभीर आवाज, प्रभावशाली संवाद अदायगी और सशक्त अभिनय से रावण के चरित्र को जीवंत किया। राहुल आर. भूचर ने भगवान श्रीराम के रूप में मर्यादा, करुणा और त्याग की सुंदर अभिव्यक्ति की। तरुण खन्ना सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रभावशाली अभिनय किया। संगीत, प्रकाश व्यवस्था, भव्य मंच सज्जा और आधुनिक तकनीकी प्रभावों से सजी लगभग तीन घंटे की प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंजता रहा। जयपुर और दिल्ली से आए कारीगरों की कलात्मक सजावट, पुष्प शृंगार और आकर्षक रोशनी ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई। अतिथियों के स्वागत और भोजन-प्रसादी की व्यवस्थाओं की भी सराहना हुई।

------------------
ये रहे माैजूद
समारोह में जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, रविकांत गर्ग, केएम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, कपिल गुप्ता, तुषार अग्रवाल, श्रीनिवास, मयंक गोयल, आदित्य गोस्वामी, विवेक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और सचिन अग्रवाल सहित संत-महात्मा, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समापन पर एमआर ग्रुप के अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने कलाकारों, फेलिसिटी थिएटर की टीम, अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस आयोजन ने दिवंगत सुरेश चंद्र अग्रवाल की स्मृतियों को रामभक्ति, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed