फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Order of inquiry of Jawaharbagh beautification project

जवाहरबाग सुंदरीकरण प्रोजेक्ट की जांच के आदेश

Fri, 31 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 31 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Order of inquiry of Jawaharbagh beautification project
जवाहरबाग का सुंदरीकरण कार्य
जवाहरबाग को खूबसूरत बनाने में हो रहे घपले पर डीएम की नजर भी टेढ़ी हो गई है। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए उन्होंने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रोजेक्ट की पत्रावलियां निर्माण निगम से मांगी गई हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला ने ‘जवाहरबाग हिंसा के दाग मिटाने में भी धांधली’ खबर प्रकाशित की थी। इसमें 247 एकड़ में फैले जवाहरबाग में निर्माण कार्य कराने के तौर तरीके पर सवाल उठाए गए। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम नितिन बंसल ने इस पूरे मामले की पत्रावलियां राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर से मांगी हैं। उन्होंने कहा कि अनियमितता सामने आने पर शासन को रिपोर्ट भेजते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एसपी सिटी और एसओ फरह समेत 29 लोगों की मौत के बाद देशभर की सुर्खियां बने जवाहर बाग को लोहिया पार्क में तब्दील करने का फैसला तत्कालीन अखिलेश सरकार ने लिया था। इसके लिए राजकीय निर्माण निगम को अधिकृत किया गया। 66 करोड़ के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के शुरुआती दिनों में ही अफसरों ने बगैर टेंडर के काम बांट दिए। इसमें भी वरीयता लखनऊ के ठेकेदारों को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed