फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Opposition expressed against guides at pilgrimage sites

Mathura News: तीर्थ स्थलों पर गाइडों की नियुक्ति का विरोध जताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Opposition expressed against guides at pilgrimage sites
वृंदावन। पर्यटन विभाग की ओर से तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराने के लिए गाइडों की नियुक्ति की योजना का तीर्थ पुरोहित समाज ने विरोध किया है। गोकुल ब्राह्मण तीर्थ पुरोहित समिति के सलाहकार पंडित अमित भारद्वाज ने कहा कि तीर्थ स्थलों पर गाइडों की नियुक्ति से वर्षों पुरानी तीर्थ पुरोहितों की परंपरागत व्यवस्था प्रभावित होगी।
विज्ञापन

अमित ने कहा कि तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज कई पीढ़ियों से यात्रियों व यजमानों को तीर्थ दर्शन कराते आ रहे हैं। उन्हें संबंधित तीर्थ स्थलों की ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक जानकारी का गहन ज्ञान होता है। इसी के आधार पर वे श्रद्धालुओं को तीर्थों के महत्व और उनकी प्राचीन परंपराओं से अवगत कराते हैं।
विज्ञापन

गाइडों को जितनी जानकारी दी जाएगी, सामान्य तौर पर उनकी जानकारी सीमित रहेगी। पर्यटन स्थलों की तर्ज पर तीर्थ स्थलों पर गाइडों की नियुक्ति करना तीर्थ पुरोहितों की आजीविका को प्रभावित करने वाला कदम होगा। विभाग को इस पर दोबारा विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed