फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Opinions of experts are being taken every day for the construction of the platform

चबूतरा निर्माण के लिए हर दिन ली जा रही विशेषज्ञों की राय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Opinions of experts are being taken every day for the construction of the platform
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक के समीप चबूतरा धंसने के बाद निर्माण कार्य किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन चबूतरे के निर्माण में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। निर्माण कार्य में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए हर दिन विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। शनिवार को भी मथुरा और आगरा के सिविल इंजीनियर और लीकेज रोकने के लिए विशेषज्ञों की टीम ने कार्य का निरीक्षण किया। उधर, मंदिर प्रबंधन ने आईआईटी के विशेषज्ञों से भी राय लेने के लिए संपर्क साधा है।
विज्ञापन

शनिवार को पहुंचे बजाज कंट्रक्शन के सिविल इंजीनियर संदीप बजाज और लीकेज एक्पर्ट शिवकुमार ने चबूतरे के निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने फर्श के धंसने के स्थान के साथ ही नालियों के क्षतिग्रस्त होने संबंधी जानकारी एकत्रित कीं। इसके बाद अपनी राय मंदिर प्रबंधन के समक्ष प्रकट की। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार लीकेज को रोकने के लिए फर्श के नीचे आरसीसी का स्ट्रक्चर और प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाना सही रहेगा।
विज्ञापन

इससे फर्श में और अधिक मजबूती आएगी। इसके साथ ही मंदिर के चौक से बाहर चबूतरे की ओर आने वाली नाली से पानी की सही निकासी के लिए दो से तीन चैंबर बनाए जाने की भी बात रखी गई है। उन्होंने बताया कि कार्य अब अधिक नहीं रह गया है। पहले नाली का निर्माण पूरा किया जाएगा, इसके बाद फर्श का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, आईआईटी के विशेषज्ञों से भी संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed