फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   open, market, in lockdown, mathura

आज से 3-3 दिन खुलेंगे मथुरा-वृंदावन के व्यापारिक प्रतिष्ठान...........

Wed, 20 May 2020 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
open, market, in lockdown, mathura
भरतपुर गेट क्षेत्र में दुकानों पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। लॉकडाउन के 57 दिन बाद जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट इलाके को छोड़कर मथुरा-वृंदावन नगरीय क्षेत्र के बाकी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह व्यापारिक प्रतिष्ठान अभी सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही खुलेंगे। इसके लिए क्षेत्र और दिन तय किया गया है। स्पॉ, सैलून, ब्यूटी पार्लर को फिलहाल कोई छूट नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी गौरव ग्रोवर और नगर आयुक्त रविंद मांदड़ की संयुक्त बैठक के बाद मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने का फैसला किया गया। इसकी जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि सभी दुकानें प्रात: नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोली जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क सहित अन्य आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन दुकानदार और ग्राहक दोनों को करना होगा। धारा 144 का उल्लंघन होने पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी होगी। मिठाई की दुकान खुलेंगी लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं दी गई है। फल-सब्जी को छोड़कर स्ट्रीट वेंडर, स्पॉ, सैलून, ब्यूटी पार्लर की दुकानों को भी अभी नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार, शुक्रवार रविवार को खुलेंगे ये बाजार...
यमुनापार, कृष्णापुरी, सदर बाजार, सिविल लाइंस, धौलीप्याऊ, मसानी, जयसिंहपुरा, बिरला मंदिर, औरंगाबाद, टाउनशिप, गोविंद नगर महाविद्या, महोली रोड, मंडी चौराहा, सौंख रोड, सरस्वती कुंड, नया बस स्टैंड, भूतेश्वर रोड।
बृहस्पतिवार, शनिवार, सोमवार को खुलेंगे ये बाजार...
कृष्णा नगर, राधा नगर, जन्मस्थान, डीग गेट, श्रीकृष्ण जन्मभूमि लिंक रोड, आगरा रोड, भरतपुर गेट जंक्शन रोड, डेंपियर, चौकी बाग बहादुर, कोतवाली रोड, वृंदावन एवं अन्य सभी बाजार।

अभी नहीं मिलेंगी पूड़ी, कचौड़ी और जलेबी
ब्रज के खानपान का अहम हिस्सा बनी पूड़ी, कचौड़ी, जलेबी और समोसा की दुकानों को फिलहाल प्रशासन ने छूट प्रदान नहीं की है। इसके लिए अभी मथुरा के लोगों को इंतजार ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed