फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Only one person was in charge of the *bhandara* (community kitchen/food distribution) at the Shri Banke Bihari Temple for 45 minutes.

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पौन घंटे एक ही भंडारी रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Only one person was in charge of the *bhandara* (community kitchen/food distribution) at the Shri Banke Bihari Temple for 45 minutes.
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुबह की बेला में लगभग पौने घंटे सिर्फ एक भंडारी ही मौजूद रहे। इससे श्रद्धालुओं की माला और प्रसाद आराध्य श्रीबांकेबिहारी सेवाधिकारी तक नहीं पहुंच पाए। इसे लेकर मंदिर के सेवायत गोस्वमियों ने रोष जताया है। एक सेवाधिकारी ने एक वीडियो बनाकर मंदिर प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पापांकुशा एकादशी पर सुबह की बेला में प्रणव गोस्वामी की सेवा रही। करीब पौन घंटे एक ही भंडारी होने के कारण कई श्रद्धालुओं द्वारा लाया गया प्रसाद और फूलमाला का चढ़ावा आराध्य तक नहीं पहुंच पाया। सेवाधिकारी ने इसकी वीडियो बना ली। इसमें एक ही भंडारी श्रद्धालुओं से फूलमाला लेते हुए दिख रहे हैं। जबकि बहुत से श्रद्धालु फूल माला और प्रसाद दिए बगैर ही दर्शन कर आगे बढते देखे जा रहे हैं। सेवाधिकारी प्रणव गोस्वामी ने मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वह पिछले 12 दिनों से मंदिर प्रबंधन से भंडारी की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने भंडारी के सुपरवाइजर से भी पिछले 9 दिनों से नियम अनुसार भंडारी देने को कहा। इसके बावजूद पौन घंटे तक एक ही भंडारी रहा। उन्होंने कहा कि एक ही भंडारी से भोग लाने का कार्य लिया जा रहा है। इस कारण यह समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन

मंंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि कमेटी की बैठक में उन्होंने श्रद्धालुओं के भोग एवं माला को ठाकुरजी तक पहुंचाने के लिए छह भंडारी लगाने का सुझाव दिया था, लेकिन कमेटी द्वारा सिर्फ दो भंडारी ही लगाए जा रहे हैं। जो कि मंदिर में सामान्य दिनों में आने वाले 50 हजार से 60 हजार श्रद्धालुओं की माला और प्रसाद सेवाधिकारी तक पहुंचाने के लिए कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed