फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one woman have died after storm in mathura

आफत की आंधी से एक की मौत पांच घायल

Wed, 20 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 20 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
one woman have died after storm in mathura
आंधी और बारिश ने मंगलवार को पूरे जिले में अव्यवस्था कर दी। तेज आंधी से जहां सैकड़ों खंभे उखड़े तो पेड़ गिरने से हाईटेंशन तार भी टूट गए। इससे पूरे जिले में आपूर्ति बाधित रही। मौसम की यह मार लोगों की जिंदगी पर भी भारी पड़ी। वृंदावन में मकान की दीवार और छत गिरने से तीन लोग घायल हो गए तो मांट मेें एक महिला की मौत हो गई। कोसी में कई मकानों की दीवार गिरने से काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर बाद 3:30 से आई आंधी-बारिश के चलते सभी बिजलीघरों से आपूर्ति रोक दी गई थी। बरसात रुकने के बाद देर रात तक चेक कराया तो पता चला कि बिजली के सैकड़ों खंभे उखड़ गए हैं। गोकुल से कैंट बिजलीघर आ रही लाइन के चंद्रावली मंदिर के निकट कई खंभे टेढ़े हो गए। तार टूटने से शहर में भी बिजली गायब रही। यहां औरंगाबाद फीडर से एक-एक घंटे रोस्टर के अनुसार बिजली दी गई। एसडीओ कैंट सचिन ने रात तक लाइन सुचारु होने की बात कही थी।
विज्ञापन

 
वृंदावन में शाम 4:30 बजे तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हुई। गौरा नगर कालोनी गोविंद कुंड क्षेत्र में गोला बाबू मकान की दूसरी मंजिल की दीवार गिरने से छत टूट गई। हादसे में गोला बाबू की पत्नी नफीसा (30), कातिब (8) और सोहेल (6) घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के हैजा अस्पताल परिसर में पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। विद्युत विभाग के जेई डीके शर्मा के अनुसार रामानुज नगर, सुनरख, गोपालखार, मुखर्जी पार्क, मिर्जापुर धर्मशाला पर पोल गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांट तहसील के गांव सेंधगढ़ी निवासी हरदेवी पत्नी पूरन प्रजापति गांव में बने ईंट भट्टा की दीवार के पास बैठी थीं। दीवार गिरने से उनकी मौत हुई। डडीसरा गांव में टिनशेड गिरने से चंदा नाम की महिला घायल हो गई। एसडीएम अंजनी कुमार ने गांवों में पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात की।
 
कोसी-शाहपुर में तेज आंधी से कई मकानों को क्षति पहुंची। चांद मोहम्मद, ईदा के मकानों की पक्की छतें उखड़ गईं। रफीक, अशोक, तुलाराम, शोहन, जगवीर प्रधान की टीन शेड उड़ गईं। गिरे पेड़ की चपेट में आकर इस्लाम की भैंस मर गई। गांव अजीजपुर में हाईवे किनारे मकान की दीवारें गिरी और टिनशेड उड़ गई।  
 
एसडीओ मागेंद्र कुमार ने बताया कि छाता नगर और देहात में एक दर्जन से अधिक खंभे उखड़ गए हैं। इससे आपूर्ति बाधित रही। चौमुंहा में गांव दलौता के पूर्व प्रधान सुजान सिंह के नौहरे में लगा टिन शेड उड़ गया। गोकुल-राया मार्ग में कई खंभे उखड़ने से आपूर्ति बाधित रही। बलदेव में बाजारों में दुकानों पर रखा सामान उड़ गया। हल्की बूंदाबांदी हुई।


वहीं नौहझील के गांव मरहला मुक्खा में बच्चू सिंह पुत्र राम सिंह के मकान में खड़ा पीपल का पेड़ मंगलवार को आई तेज आंधी से टूट कर दीवार पर गिर गया। दीवार भैंस के ऊपर गिरी जिससे भैंस मर गई। टैंटीगांव क्षेत्र के गांव इरोली गूजर में बादामी (65) पत्नी मूलचंद बघेल के ऊपर घर के आंगन में पड़ी टिनशेड गिर गई। जिससे बादामी के दोनों पैर घायल हो गए। महिला को मथुरा हास्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed