{"_id":"6967edb134ebfc415504874c","slug":"one-person-arrested-for-theft-on-a-train-10-kilograms-of-cardamom-recovered-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105948-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रेन से चोरी में एक को पकड़ा, 10 किलोग्राम इलायची बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रेन से चोरी में एक को पकड़ा, 10 किलोग्राम इलायची बरामद
विज्ञापन
कोसीकलां। करीब बीस दिन पूर्व चलती ट्रेन से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की इलायची चोरी के मामले में आरपीएफ ने गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया। उसकी निशान देही पर 10 किलोग्राम इलायची बरामद की है। 26 दिसंबर को गाड़ी संख्या 12621 तमिलनाडू एक्सप्रेस से चोरों ने आझई-छाता के मध्य कोशन स्पीड पर चलते समय बोगी से 10 इलायची के बोरे गिरा दिए थे। उनका वजन करीब 470 किलोग्राम था। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 5,59,300 रुपये आंकी गई।
आरपीएफ चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर खुलासे में जुट गई। इंस्पेक्टर अविनाश शंकर एवं टीम ने झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, घटनास्थल, लेवल क्रासिंग, राजमार्ग स्थित होटल, ढाबे, हज़रत निज़ामुद्दीन एवं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाहौरी गेट के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। चोरों ने झांसी से ही योजना बनाकर छाता में घटना को अंजाम दिया। वीडियो फुटेज के आधार पर आरपीएफ ने एक चोर की पहचान नेपाल निवासी अईता बहादुर रमतेल उर्फ अमृत उर्फ गोरखे के रूप में की। टीम ने उसे दिल्ली से पकड़ लिया। इंस्पेक्टर अविनाश शंकर ने बताया कि पकडे गए आरोपी की निशान देही से 10 किलोग्राम इलायची बरामद की है। उसके दो साथियों की पहचान शहनवाज, व अकबर एक अन्य साथी की पहचान बिहार निवासी विशाल के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे लोग दिव्यांग कोच में यात्रा करते हैं। मौका पाकर माल वाली बोगी की सील तोड़कर उसमें प्रवेश कर जाते। कीमती सामान को ट्रेन धीरे होने पर फेंक देते थे। जिसे उनके साथी वहां से उठा ले जाते थे। संवाद