{"_id":"612e1b0d8ebc3e79ef3a7c9f","slug":"one-lakh-reward-arvind-alias-maya-police-away-from-hold-mathura-news-agr505753013","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का इनामी अरविंद उर्फ माया पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख का इनामी अरविंद उर्फ माया पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 1.05 करोड़ की लूट के खुलासे को पांच दिन बीत गए, पर पुलिस अभी तक इस लूट के मास्टरमाइंड एक लाख रुपये के इनामी अरविंद उर्फ माया को पकड़ने में नाकाम रही है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस की तीन टीमें आगरा, अलीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में उसकी तलाश कर रहीं हैं। पुलिस को दिक्कत इसलिए भी हो रही है कि आरोपी मोबाइल का प्रयोग नहीं कर रहा है। मास्टर माइंड के पास लूटे हुए 51 लाख रुपये भी हैं।
16 अगस्त को बुलियन कारोबारी से 1.05 करोड़ रुपये की लूट हुई थी। पुलिस की 10 टीमों ने लूट में शामिल रहे तीन लुटेरों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पांच दिन बीतने के बाद भी एक लाख रुपये का इनामी अरविंद उर्फ माया निवासी विनोवा नगर, सादाबाद(हाथरस) का पुलिस सुराग तक नहीं लगा सकी।
अभी तक न पकड़ा जाना पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
25 बीघा पक्की जमीन का मालिक है अरविंद उर्फ माया
1.05 करोड़ रुपये की लूट का मास्टरमाइंड अविवाहित है। उसके पास करीब 25 बीघा पक्की जमीन है। तीन भाई और बहनों में दूसरे नंबर का अरविंद का एक बड़ा भाई है, उससे छोटी बहन है। इनामी का पूरा इतिहास पुलिस ने खंगाला है। पुलिस की गिरफ्त में आ चुके तीन लुटेरे भी अविवाहित हैं। पुलिस ने उसके रिश्तेदार तक को हिरासत में लेकर दबाव बनाया है, पर अभी तक पुलिस के टारगेट से अरविंद काफी दूर बना हुआ है।