फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   On the 57th day of the protest, a couple performed Naam Sankirtan and appealed to the government to withdraw the decision

Mathura News: प्रदर्शन के 57वें दिन युगल नाम संकीर्तन कर सरकार से निर्णय वापसी की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
On the 57th day of the protest, a couple performed Naam Sankirtan and appealed to the government to withdraw the decision
मथुरा। काॅरिडोर के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं।  - फोटो : mathura
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास के विरोध में चल रहे आंदोलन के बृहस्पतिवार को 57वें दिन महिलाओं का कांग्रेस नेता पूनम पंडित ने समर्थन किया। वहीं बिहारीजी मंदिर के चबूतरे पर युगल नाम संकीर्तन किया। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि मंदिर की परंपराओं से छेड़छाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नेता पूनम पंडित ने प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार सनातन धर्म के नाम पर अपने ही लोगों को धोखा दे रही है। बांकेबिहारी मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, इसे किसी भी सूरत में राजनीति और व्यावसायिक हितों का शिकार नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कॉरिडोर परियोजना को रद्द किया जाए। इसके अन्य विकल्प तलाशें जाएं। इस दौरान नीलम गोस्वामी, रेनू गोस्वामी, श्यामा गोस्वामी, सुमन गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed