फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Om Birla Bows at Radha Rani Temple Seeks Blessings from Morari Bapu in Barsana

UP: बरसाना पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला , राधारानी के दरबार में किया नमन... मोरारी बापू का लिया आशीर्वाद

Sat, 27 Sep 2025 01:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 01:29 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बरसाना पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर राधारानी के चरणों में नमन किया और राष्ट्र व समाज की मंगलकामना की।

विज्ञापन
Om Birla Bows at Radha Rani Temple Seeks Blessings from Morari Bapu in Barsana
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ब्रज की पावन धरा पर शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन श्रद्धा और आध्यात्मिकता का विशेष क्षण लेकर आया। ओम बिरला ने राधारानी के चरणों में नमन कर दिन की शुरुआत की। उनके आगमन से नगर में भक्ति और आदर का वातावरण और गाढ़ा हो गया।
विज्ञापन


सबसे पहले वे निजी होटल पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। स्थानीय पुलिस बल और स्काउट गाइड के दस्ते ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर तथा राधा-कृष्ण का चित्र पट भेंट कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन


इसके बाद ओम बिरला श्रीजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने राधारानी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर सेवायतों ने उन्हें प्रसादी ओढ़नी और प्रसाद अर्पित किया। ओम बिरला ने दोनों हाथ जोड़कर राधारानी के चरणों में नमन किया और राष्ट्र व समाज की मंगलकामना की। मंदिर में संकीर्तन और घंटियों की गूंज के बीच उनका भावपूर्ण दर्शन श्रद्धालुओं को विशेष रूप से भाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर दर्शन के उपरांत वे माता जी गोशाला कथा स्थल पहुंचे, जहां सुप्रसिद्ध संत मोरारी बापू द्वारा गौ सूक्त आधारित श्रीरामकथा की अमृतवर्षा हो रही थी। कथा पंडाल में प्रवेश करते ही ओम बिरला ने बापू के चरणों में नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंच के समीप बैठकर उन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया। जैसे ही बापू के मुखारविंद से राम प्रेम का प्रसंग प्रवाहित हुआ, पूरा कथा स्थल भावविभोर हो उठा। राधे-श्याम के जयकारों से वातावरण में दिव्यता छा गई।


कथा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद अरुण सिंह सहित अनेक संत, श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ओम बिरला के आगमन को लेकर कथा स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed