फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   OHE block was taken for two hours due to repair work

Mathura News: ओएचई मरम्मत कार्य के कारण दो घंटे का लिया ब्लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
OHE block was taken for two hours due to repair work
जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ओएचई लाइन पर कार्य करते इंजीनियर।
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर सोमवार को दो घंटे ओवरहेड उपकरण (ओएचई) के मरम्मत कार्य के कारण प्लेटफार्म नंबर एक पर ब्लॉक रहा। इसके कारण जहां ट्रेनें देरी से आईं, वहीं यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि ओएचई कार्य के कारण सुबह 10.25 से दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य दोपहर 12.25 पर पूरा हो गया। स्टेशन के अधिकारियों ने जिस समय ब्लॉक दिया उस समय दिल्ली की तरफ से आगरा की तरफ आने वाली ट्रेनें कम हैं।
विज्ञापन


उधर, स्टेशन पर आने वाली झेलम एक्सप्रेस 11078 दो घंटे देरी से पहुंची। उत्कल एक्सप्रेस 18478 एक घंटे देरी से आई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पातालकोट, सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी दूसरे मंडलों में कार्य के कारण देरी से चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि ओएचई के मरम्मत कार्य के कारण दो घंटे का ब्लॉक लिया गया था। बाद में यह सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed