फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officials planted 500 saplings in the district jail

Mathura News: जिला कारागार में अधिकारियों ने लगाए 500 पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Officials planted 500 saplings in the district jail
मथुरा। जिला कारागार में पौधा लगाते एसएसपी श्लोक कुमार। पीछे खडे़ हैं जिलाधिकारी सीपी सिंह। - फोटो : mathura
मथुरा। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जिला कारागार में 500 पौधे लगाए। अधिकारियों ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी बंदियों को दी। इसके बाद जेल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि शनिवार को जिलाधिकार सीपी सिंह ने महिला फांसी गृह के समीप कदंब, एसएसपी श्लोक कुमार ने हरसिंगार, सीडीओ मनीष मीणा ने अशोक का पौधा लगाया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों को पौधरोपण के संभालने की जिम्मेदारी भी सौंपी।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि वृक्ष से जीवन है, यदि वृक्ष नहीं रहे तो पृथ्वी पर मनुष्य, पशु-पक्षी कोई नहीं बचेगा। पौधरोपण जीवन दायिनी है। कार्यक्रम में अधिकारियों और बंदियों ने 500 पौधे लगाए। इसके बाद जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए। इस दौरान जेलर सुरेंद्र मोहन, डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार, करूणेश कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed