फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officials are playing the game of notices with absent teachers

Mathura News: अनुपस्थित शिक्षकों के साथ अधिकारी खेल रहे नोटिस का खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Officials are playing the game of notices with absent teachers
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने से विभागीय जिम्मेदार बचते दिख रहे हैं। कई बार नोटिस, रिमाइंडर और फिर अंतिम नोटिस देकर विभागीय अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन


लंबे समय से बिना सूचना के नदारद चल रहे इन शिक्षकों में किसी ने दो दिन के आकस्मिक अवकाश तो किसी ने अधिकतम एक माह का चिकित्सक अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल आवेदन किया था। अवकाश की तिथि पूरी होने के वर्षों बाद भी शिक्षक अब तक स्कूल नहीं पहुंचे। लंबे समय से स्कूल नहीं आने से यहां की शिक्षण व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ के चलते स्कूल न आने वाले शिक्षकों को लेकर स्थानीय अभिभावक भी कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं। अभिभावकों का कहना है कि हर महीने एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूल का निरीक्षण करते हैं, इसके बावजूद भी अध्यापक लंबे समय से स्कूल नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीते माह 18 शिक्षकों को थमाए सेवा समाप्ति के अंतिम नोटिस

बीएसए सुनील दत्त ने बीते माह 18 शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें से 10 शिक्षकों को 24 दिसंबर और 8 शिक्षकों को 31 दिसंबर को सेवा समाप्ति का अंतिम नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए का कहना है कि जितने भी शिक्षकों को नोटिस जारी हुए उनमें से अभी एक का भी जवाब नहीं मिला है। जवाब न देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed