फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Offices remained open even during the holidays on Ram Navami

Mathura News: रामनवमी पर अवकाश में भी खुले रहे कार्यालय

Fri, 31 Mar 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 31 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Offices remained open even during the holidays on Ram Navami
मथुरा। वित्तीय वर्ष92022-23 शुक्रवार को खत्म होने जा रहा है। इसकी हलचल बृहस्पतिवार को रामनवमी के सार्वजनिक अवकाश भी सभी सरकारी कार्यालयों में दिखाई दी। सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद जिला मुख्यालय स्थित सभी कार्यालय खुले रहे। देर शाम तक कार्यालयों में वित्तीय लेनदेन से जुड़े फाइलों का निस्तारण किया जाता रहा। मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय की गतिविधियां देर रात तक जारी रहीं।
विज्ञापन

अधिकांश सरकारी कार्यालयों में पिछले तीन दिन से वित्तीय कार्य को लेकर गतिविधियां चल रही हैं। मौजूद धनराशि का संबंधित कार्यों को लेकर भुगतान किए जा रहे हैं। लंबित वित्तीय प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। कोशिश हो रही है कि लंबित भुगतानों के लिए शासन से कुछ और राशि प्राप्त हो जाए, जिससे बकाया भुगतान की प्रक्रिया को खत्म किया जा सके। इसके चलते रामनवमी का बृहस्पतिवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी सभी कार्यालय खुले रहे। राजस्व से जुड़े पटलों में आम दिनों की भांति लेनदेन हुआ।
विज्ञापन


नगर निगम, विद्युत निगम और एआरटीओ कार्यालय में राजस्व संबंधी पटल खुले रहे। नगर निगम और विद्युत निगम में बकाया बिलों को जमा किया गया। नगर निगम की टैक्स संबंधी टीमें वसूली के कार्य में जुटी रही। यह गतिविधियां बैंकों में भी नजर आईं। आम उपभोक्ताओं के लिए बैंक शाखाएं बंद रही, लेकिन कर्मचारी क्लोजिंग के कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed