{"_id":"683ca514159edd7a800fe161","slug":"officers-will-teach-the-workers-about-the-history-and-discipline-of-congress-mathura-news-c-369-1-mt11009-130467-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का इतिहास व अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का इतिहास व अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे पदाधिकारी
विज्ञापन
मथुरा। कार्यालय पर मंथन करते कांग्रेस पदाधिकारी।
- फोटो : mathura
मथुरा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेसी भी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। रविवार को पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती पर जोर दिया। साथ ही प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बैठक सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कई और भी घोषणाएं की गई हैं।
होलीगेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में इसके अलावा भी कई घोषणाएं की गई हैं। इसमें संगठन सृजन के तहत प्रत्येक बैठक में नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने और उन्हें सदस्यता दिलाई जाएगी। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया को सशक्त करना सुनिश्चित किया गया है। संगठन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया विंग को अधिक सक्रिय और तकनीकी रूप से दक्ष करना, समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
वहीं, पूर्व आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा और अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया जाएगा। बैठक में ये निर्णय पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पारित किए हैं। साप्ताहिक बैठकों के संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता मनोज गौड़ और मुकेश गोयल दी गई है। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा है कि संगठन मजबूती पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जन-जन तक पहुंचकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, अप्रतिम सक्सेना, प्रदीप सागर, जिलानी कादरी, शैलेंद्र चौधरी, मानवेंद्र, पांडव, प्रवीण भास्कर, रूपा लवानियां आदि मौजूद थे।