{"_id":"6009bcdf8ebc3e33c03a6575","slug":"officers-raid-in-panmasala-makers-shoap-mathura-news-agr4774497101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान मसाला निर्माताओं के यहां की छापामार कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान मसाला निर्माताओं के यहां की छापामार कार्रवाई
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को जनपद के पान मसाला एवं मीठी सुपारी इकाइयों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने पान मसाला, सुपारी और कत्थे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं अनियमितताओं पर नोटिस जारी किए।
खाद्य सुरक्षा और औषधिक प्रशासन की टीम डीओ डॉ.गौरीशंकर के निर्देशन में बृहस्पतिवार को सराय आजमाबाद में नॉटआउट ब्रांड का पान मसाला की कंपनी पहुंची। यहां कंपनी मालिक खाद्य लाइसेंस नहीं दिखा सका। वहीं निर्माण स्थल पर कई अनियमितताएं बरती जा रही थीं। इस पर कंपनी मालिक को नोटिस दिया गया।
टीम ने मौके से पान मसाला, सुपारी और कत्थे का नमूने भी लिए। इसके बाद टीम केसर गुलाब मीठी सुपारी निर्माता की शिवाजी नगर स्थित इकाई पर पहुंची। यहां सुपारी के पाउच बनाए जा रहे थे। इन पाउच पर निर्माण स्थल अग्रवाल प्रोडक्ट डोरी बाजार मथुरा अंकित था। हालांकि निर्माण शिवाजी नगर में किया जा रहा था।
विज्ञापन
टीम द्वारा पूरी इकाई का निरीक्षण किया। निर्माण स्थल में संदिग्ध रूप में सफेद पाउडर बरामद किया गया, जिसका नमूना लिया गया है। टीम ने एक नमूना केसर गुलाब मीठी सुपारी का लिया। यहां भी विक्रेता खाद्य लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर टीम ने विक्रेता को सुधार नोटिस दिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह, डॉ. सोमनाथ शामिल रहे।