Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Obscene film songs played on LED screen set up for live darshan of Shri Banke Bihari at vrindavan in mathura

यूपी: वृंदावन में जहां होते थे बांकेबिहारी के दर्शन, वहां बजने लगे अश्लील गाने; सेवायतों का फूटा आक्रोश

Wed, 18 Nov 2026 08:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 18 Nov 2026 08:24 PM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने रोष व्यक्त करते हुए इस घटना की शिकायत कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार से की है। उन्होंने कहा कि कमेटी यदि निर्देश दे तो वह अश्लील फिल्मी गाने प्रदर्शित करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
Obscene film songs played on LED screen set up for live darshan of Shri Banke Bihari at vrindavan in mathura
बांकेबिहारी के लाइव दर्शन के लिए लगी एलईडी स्क्रीन पर चले अश्नील गाने। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रद्धालुओं को श्रीबांकेबिहारी के लाइव दर्शन कराने के लिए पुराना बजाजा तिराहा पर लगाई गई एलईडी स्क्रीन फिल्मी अश्लील गानों का प्रसारण होने लगा, जिसे देख श्रद्धालु व राहगीर अचरज में पड़ गए। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने इस पर गहरा रोष व्यक्त किया है। मंदिर प्रबंध कमेटी से शिकायत की है। इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
विज्ञापन


पुराना बजाजा तिराहा पर एक एलईडी स्क्रीन विगत लगभग दो माह से स्थापित है। जिस पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के प्रात:कालीन और सायंकालीन लाइव दर्शन होते हैं। मगलवार शाम को जब बाजार खुला था और बाजार में काफी भीड़ थी। इसी दौरान स्क्रीन पर अचानक अश्लील गानों का प्रसारण होने लगा। जिसे देख राहगीर और श्रद्धालु आश्चर्य में पड़ गए। लाेगों में मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर तमाम चर्चाएं होने लगी। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो के संबंध में राधा सरोवर महाराज ट्रस्ट के प्रबंधक मनोज कुमार की ओर से नगर निगम के आयुक्त को स्पष्टीकरण दिया है। जिसके अनुसार उन्होंने अश्लील वीडियो के प्रसारण को तकनीकी खामी बताया है। उन्होंने बताया कि यह एलईडी स्क्रीन बिना किसी प्रशासनिक एवं मंदिर प्रबंधन की अनुमति से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निजी तौर पर स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि नियमित आपरेटर के अवकाश पर रहने के दौरान नाबालिग 16 वर्षीय विद्यार्थी द्वारा इसे चलाया जा रहा था।

नगर आयुक्त ओजस्वी राज का कहना है कि इस एलईडी से नगर निगम का कोई संबंध नहीं है। वहीं दूसरी ओर बांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने रोष व्यक्त करते हुए इस घटना की शिकायत कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार से की है। उन्होंने कहा कि कमेटी यदि निर्देश दे तो वह अश्लील फिल्मी गाने प्रदर्शित करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। यदि मंदिर कमेटी द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की जाती है तो वह पुलिस को तहरीर देंगे। उन्होंने कहा कि श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले और गैर जिम्मेदाराना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed