फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now there will be no problem of crowd in front of Prem Mandir

Mathura News: प्रेम मंदिर के सामने अब नहीं होगी भीड़ से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no problem of crowd in front of Prem Mandir
प्रेम मंदिर पर बनाया जा रहा फुट ओवर ब्रिज
वृंदावन। विश्वप्रसिद्ध प्रेम मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए अब फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) द्वारा कराया जा रहा है जो श्रद्धालुओं और आम राहगीरों दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।
विज्ञापन

प्रेम मंदिर में रोज़ाना देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भीड़ का बड़ा हिस्सा मंदिर के सामने सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे भारी जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनती रही है। स्थानीय लोग, व्यापारी और वाहन चालक लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे थे।
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रित करने के उद्देश्य से कुछ समय पहले एमवीडीए ने प्रेम मंदिर के सामने की रेलिंग को बंद कर दिया था, लेकिन यह अस्थायी समाधान था। अब फुट ओवर ब्रिज बनने से श्रद्धालु बिना सड़क पार किए सीधे मंदिर तक पहुंच सकेंगे, जिससे सड़क पर भीड़ कम होगी और ट्रैफिक सुचारु रूप से चल सकेगा। एमवीडीए के अधिकारियों का कहना है कि फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed