{"_id":"03763cf8d4d4ebccf4687a8c95605336","slug":"now-research-on-desi-cow-in-vet-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी गाय के संवर्धन की शुरुआत ब्रज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी गाय के संवर्धन की शुरुआत ब्रज से
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में गाय की देसी नस्ल के संवर्धन के लिए हो रहे प्रयास की शृंखला में एक नेशनल सेमिनार मथुरा में आयोजित की जा रही है। भारत सरकार की योजना के क्रियान्वयन के लिए हो रहे इस सेमिनार में प्रदेश के राज्यपाल और वीसीआई के चेयरमैन भी मौजूद रहेंगे।
सेमिनार के बारे में जानकारी देते हुए कुलपति डा. एसी वार्ष्णेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान व सेवा एवं शिक्षण संस्थान सोलन हिमाचल प्रदेश संयुक्त रूप से शुष्क क्षेत्रों में देसी गोेवंशीय पशुओं के दुग्ध उत्पादन वृद्धि, संरक्षण और संवर्धन पर कार्य कर रहे हैं।
इसकी कार्य योजना एक फरवरी को मथुरा में सेमिनार के दौरान तैयार की जाएगी। सेमिनार का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक करेंगे। वीसीआई चेयरमैन डा. उमेश चंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन
कुलपति ने बताया कि सेमिनार में जिले और आसपास के गौ सेवक, गौशाला प्रबंधक के साथ जैव कृषि करने वाले करीब 135 कार्यकर्ता, 20 पशुचिकित्सा अधिकारी और 42 वैज्ञानिक शामिल होंगे।
इसमें देसी नस्ल के संवर्धन, संरक्षण से संबंधित सूचनाएं और नए अनुसंधानों के संबंध में तकनीकी ज्ञान साझा किया जाएगा। इस मौके पर कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस के डीन डा. एसके गर्ग, डा. सर्वजीत यादव, डा. शरद यादव आदि मौजूद रहे।