फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now only the police constables will take the fingerprints of criminals

Mathura News: अपराधियों के फिंगर प्रिंट अब थाने के सिपाही ही लेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Now only the police constables will take the fingerprints of criminals
मथुरा। नफीस (नेशनल ऑटोमेटिक फिंगर प्रिंट आईडेंटिफिकेशन सिस्टम) को थाना स्तर पर स्थापित करने की दिशा में मथुरा पुलिस ने कदम बढ़ा दिया है। अपराधियों के फिंगर प्रिंट थाने के सिपाही भी ले सकें, इसके लिए सोमवार से पुलिस लाइन में ट्रेनिंग शुरू होगी। पहले चरण में सभी थानों के चार-चार सिपाहियों की ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन



एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि थानों की सिपाहियों की रोस्टर सर्किल वार तैयार किया गया है। पुलिस लाइन में स्थापित नफीस सेल के कर्मचारी थाने के सिपाहियों को ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग में उनको अपराधियों के फिंगर प्रिंट लेना सिखाया जाएगा। ताकि उन्हें नफीस सेल तक अपराधियों को न लाना पड़े। सिर्फ फिंगर प्रिंट डाटा लाकर वह सेल में जमा करा देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद सेल की टीम द्वारा नफीस पोर्टल पर डाटा फीड कर दिया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद अगला चरण थाने स्तर पर ही नफीस सेल स्थापित करने का है। एडीजी तकनीक द्वारा इसके संबंध में पूर्व में ही आदेशित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed