फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now Municipal Corporation is asking for receipt of garbage

Mathura News: अब कूड़े की रसीद मांग रहा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Now Municipal Corporation is asking for receipt of garbage
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन में पहले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वालों के लिए निगम प्रशासन द्वारा पहले जहां गृह, जल और सीवर आदि टैक्स अदायगी की रसीद मांगी जा रही थी, वहीं अब उनसे कूड़े कलेक्शन की रसीद मांगी जा रही है।
विज्ञापन



सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार के मौखिक निर्देश के बाद जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई। कर्मचारियों ने इसे अवैध वसूली का जरिया बना लिया। साथ ही जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी सो अलग। कुछ लोगों ने सभी टैक्स अदायगी की रसीद होने पर भी जन्म-मृत्यु विभाग के कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगने की बात कही है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि कर्मचारी कभी मशीन खराब होने का बहाना कर वापस कर देते थे तो कभी कुछ और नया बहाना। जब उन्हें पैसे के बिना उक्त प्रमाण पत्र नहीं मिले तो मजबूरी में कर्मचारियों को उनकी मांग के सापेक्ष पैसे देने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पार्षद राजेश सिंह पिंटू और हेमंत अग्रवाल ने इसकी शिकायत की थी। इस संबंध में अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन चेता और आनन-फानन टैक्स की रसीद मांगने की व्यवस्था को परिवर्तित किया गया और अब उनसे कूड़ा कलेक्शन की रसीद मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed