फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now drivers and conductors will carry ORS packets

Mathura News: अब ओआरएस के पैकेट लेकर चलेंगे चालक-परिचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Now drivers and conductors will carry ORS packets
मथुरा। बढ़ती गर्मी के साथ ही यात्रियों को लू से बचाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी तेज कर दी है। रोडवेज बस स्टैंड पर लू से बचाव के लिए सहायता बूथ स्थापित करने के साथ ही चालक-परिचालक अब ओआरएस के पैकेट भी लेकर चलेंगे। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ यात्रियों की सेहत का ख्याल रखते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर सहायता बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें एक डॉक्टर की तैनाती होगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि मौसम में आए बदलाव से गर्मी का सितम शुरू हो गया है। ऐसे में परिवहन निगम ने कर्मचारियों को लू के थपेड़ों से बचाने की तैयारी की है। निगम प्रशासन ने रूटों पर चलने वाले चालकों और परिचालकों के लिए ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) पैकेट के इंतजाम किए हैं। निगम प्रबंधन ने रूट पर बसों को निकालने से पहले ओआरएस पैकेट लेने के लिए कर्मियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि नए व पुराने बस स्टैंड पर सहायता बूथ से गर्मी में अगर किसी यात्री व निगम के कर्मचारी की तबीयत बिगड़ती है तो उसे तत्काल इलाज मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ओआरएस पैकेट के लिए संपर्क किया है जल्द ही डिपो को इसके पैकेट मिल जाएंगे इसके बाद सभी जगह उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed